श्री ब्राह्मण सभा ने संक्रांति पर करवाया हवन यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत, एकता नगर, भगवान परशुराम भवन, होशियारपुर गत वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में वृश्चिक मास की संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए हवन यज्ञ मुख्य यजमान आदरणीय पंडित राजीव शर्मा (मैसर्स बेशेशर नाथ एण्ड संस), सोनिका शर्मा, गौरी शर्मा और इशान शर्मा सहित सपरिवार वालों ने अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद द्वारा संपूर्ण करवाया गया। पंडित गुरुदेव प्रसाद ने बताया कि सूर्य देव वृश्चिक राशि में आते हैं तो उसे वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। वृश्चिक संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय अघ्र्य जरूर देना चाहिए और साथ ही साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजा करने का विशेष फलदाई माना गया है। प्रधान मधुसुधन कालिया ने बताया कि ब्राह्मण समाज की दो बेटियों दीपिका जोशी और दिव्यांशी जोशी ने पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप लुधियाना और खन्ना, में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा पंजीकृत होशियारपुर द्वारा दोनों बेटियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कमलेश शर्मा, सुरेश तिवारी, ओंकार नाथ शर्मा, अनिल शर्मा,वीके भारद्वाज , सुनील पराशर, सुरेश कपाटिया, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, संदीप शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राकेश शारदा, प्रदीप भारद्वाज, गौरव शर्मा, अश्वनी शर्मा छोटा, पवन शर्मा, योगेश शर्मा, सतीश कौशल, अशोक शर्मा, राजन शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, प्रताप शर्मा, कमांडेंट प्रदीप डोगरा, वरुण शर्मा ,अश्विनी कालिया, सुनील कालिया ,चैतन्य वतसेन, राजेंद्र मोदगिल, डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज दत्ता, नंदकिशोर शर्मा, रविंद्र शर्मा, विश्वास प्रभाकर, रजनीश पराशर, केवल कृष्ण कालिया, दविंदर शर्मा, डॉक्टर अश्विनी शर्मा, सोनू जोशी, संजीव कालिया, अनुराग कालिया और लेडीस विंग से प्रेमलता शर्मा, पूजा शर्मा , मंजू कालिया, रेनूका शर्मा, रितु कालिया आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में सम्मिलित हुए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here