भारत की शान व हॅाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हॉकी टूर्नामैंट का आयोजन

– हॉकी के जादूगर ही नहीं प्रखर देश भक्त भी थे मेजर ध्यानचंद : अरविन्द
रिपोर्ट: गुरजीत सोनू
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): भारत की शान और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा के उत्तम प्रयासों के चलते एक हॉकी टूर्नामैंट का आयोजन रेलवे मंडी खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के महामंत्री अरविन्द शर्मा ने विशेष तौर पर पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जीवन संबंधी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मेजर ध्यान चंद न केवल एक उम्दा खिलाड़ी थे बल्कि प्रखर देश भक्त भी थे। जिन्होंने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का प्रस्ताव ठुकराकर अपने देश के लिए खेलना बेहतर समझा।

Advertisements

भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में उनकी गिनती होती है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। इस दौरान सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल घंटा घर व ओकलैंड स्कूल की टीमों के बीच बेहतरीन रोमांचकारी मैच में सरकारी स्कूल की टीम ने ओकलैंड स्कूल की टीम को 4-3 से हराया। इस उपरांत रणजीत सिंह राणा ने मेजर ध्यान चंद को समर्पित इस मैच में आने वाले सभी हॉकी प्रेमियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हॉकी कोच सुरजीत सिंह, गुरमेल, संदीप कुमार, डिंपल राजा, अरुणदीप सिंह, रामगोपाल, राकेश कुमार, महिंदर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here