गुलशन राय मोंटी पासी पंजाब लोक कांग्रेस के होशियारपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के तहत नए आदेश जारी किए हैं। जिनके तहत उन्होंने गुलशन राय मोंटी पासी को पार्टी का होशियारपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Advertisements

इसके अलावा बरनाला से गुरदर्शन सिंह बराड़, फिरोजपुर से गुरचरन सिंह सनाहर, फतेहगढ़ साहिब से संदीप सिंह बल, श्री मुक्तसर साहिब से सुखजिंदर सिंह चाहल और मलेरकोटला से एडवोकेट अमजद अली को जिला अध्यक्ष लगाया गया।

गुलशन राय पासी ने पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौंपने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य पार्टी हाईकमान नेताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here