चीनी मोबाइल कंपनियों पर लग सकता है एक हजार करोड़ जुर्माना

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आयकर विभाग ने एक सप्ताह पहले देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियों शाओमी, वनप्लस और ओप्पो के ठिकानों और इनसे जुड़ी संस्थाओं पर रेड की थी। कंपनियों और उनकी संस्थाओं की ओर से कानून की उल्लंघना की जा रही थी। अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Advertisements

इन कंपनियों पर कानून उल्लंघन करने पर 1 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है। आयकर विभाग ने एक हफ्ते की जांच बाद यह जानकारी दी है। बता दें कि 21 दिसंबर को दिल्ली और 11 राज्यों-कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान में छापामारी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here