दुखद: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म तो नाबालिग ने बचने के लिए लगाई भाखड़ा नहर में छलांग

bcom-student-gang-raped-and-girl-jump-river-bhakhda-punjab

पंजाब के कुराली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक नाबालिगा ने दुष्कर्म से बचने के लिए भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सूचना मिलने पर 2 लडक़ों एवं 2 लड़कियों को इस आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

श्री आनंदपुर साहिब के डी.एस.पी. रमिंदर सिंह ने बताया कि लापता लडक़ी के पिता ने पुलिस के पास लिखवाई शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षिय नाबालिग बेटी जसवीर सिंह तथा गुरजोत सिंह निवासी गांव चतामाला, जिला रुपनगर व दो सहेलियों के साथ श्री नयना देवी माथा टेकने के लिए गई थी। रास्ते में दोनों लडक़ों ने उक्त लड़कियों के साथ मिलकर भाखड़ा नगर के करीब दोनों लडक़ों ने अन्य लड़कियों के सहायता से उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए उसकी बेटी ने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच उपरांत दोनों लडक़ों एवे दोनों लड़कियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। खोताखोरों की मदद से नाबालिग की तलाश जारी है।

इसी प्रकार की एक अन्य दुखद घटना में बी.कॉम की छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लडक़ी को 22 घंटे तक बंधन बनाकर रखा और उसके साथ गैंग रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी वीडियों भी बनाई तथा वे उसे रविवार सुबह छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना यू.पी. के राजधानी लखनऊ के समीप मोहनलालगंज की है।

दुष्कर्म का शिकार हुई पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि तीनों ने मोबाइल पर उसकी बहन की नग्न तस्वीर दिखाई थी तथा शनिवार को उन तस्वीरों के बारे में बताने के लिए युवकों ने उसे फोन करके सीसेंडी बाईपास पर बुलाया था। जल्दबाजी में वह अपना फोन घर पर ही भूल गई थी। इसके बाद पीछे से आए एक युवक ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया और जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। उसने बताया कि जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और दरिंदे उसके शरीर को नोच रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने उसे पीटा। रविवार सुबह युवक कार से उसे बाईपास पर छोड़ गए और भाग निकले। इसके बाद वह किसी तरह से घर पहुंची और उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इस उपरांत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here