नेपाली तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, एक किलो अफीम व हथियार बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा पुलिस ने बीते दिनों गांव ढडियाला के नज़दीक अफ़ीम सहित नेपाली युवक को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नशा सप्लाई लाइन का पर्दाफ़ाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे अफ़ीम तथा असले बरामद किया है।

Advertisements

डीएसपी टांडा राज कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत थाना मुखी टांडा हरिंदर सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की है। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों विनीत कुमार पुत्र राम प्रसाद मूल निवासी परसा (चितोवाल) नेपाल हाल निवासी डेरा ब्यास को 70 ग्राम अफीम सहित काबू किया गया था। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान रतन सिंह रतन पुत्र तीरथ सिंह निवासी नकोड़ा (सिरसा), हरियाणा हॉल निवासी सठियाला (ब्यास) और मनजिंदर सिंह उर्फ भुल्लर पुत्र अंगरेज सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्ज़े से 1 किलो अफीम, एक पिस्टल और 4 रौंद व 70 हजार ड्रग मनी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस तथा आम्र्स एक्ट के तहत मामले में नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मनजिंदर सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ खिलचियां थाने में आम्र्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके साथ ही रतन सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था जिसमें उसको अभी तक काबू नहीं किया गया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here