Friday, October 30, 2026
Home Himachal कैच द रेन अभियान के तहत गांव लपोदू में आयोजित की गई...

कैच द रेन अभियान के तहत गांव लपोदू में आयोजित की गई पोस्टर मेकिंग

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रजनीश शर्मा। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से कैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत केहरवीं के गांव लपोदू में युवाओं से पोस्टर मेकिंग करवाई गई। जिसमें जल संग्रहण की तस्वीरें दर्शाई गई। इसमें सभी युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल त्रिलोक चंद धीमान ने की।

Advertisements

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति धीमान, द्वितीय स्थान सानिया व तृतीय शगुन ने हासिल किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी को जल सदुपयोग व वर्षा जल संग्रहण का संदेश दिया गया। यह कार्य नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका कविता द्वारा करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here