
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहत ने जालंधर प्रशासन की जिले के 2.23 लाख ग्रामीण घरों में सौ प्रतिशत कार्यशील टूटियों के पानी को यकीनी बनाने के लिए प्रंशसा की गई है। प्रशंसा पत्र में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि ज़िला जालंधर ने ‘हर घर जल ’ योजना के अंतर्गत सौ प्रतिशत कार्यशील टूटी कुनैकशनों का मील पत्थर हासिल किया है, जिसके लिए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी और उनकी टीम प्रशंसा की पात्र है।ज़िक्रयोग्य है कि प्रधान मंत्री दफ़्तर की तरफ से भी इस प्रयास के लिए ज़िला प्रशासन को एक टवीट के द्वारा पहले ही शुभकामनाए दी जा चुकी है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों के लिए सौ प्रतिशत कार्यशील पानी कुनैक्शन को यकीनी बना कर जालंधर ज़िला राज्य में हर घर जल वाला 12वां ज़िला बन गया है, जिसकी प्रधान मंत्री दफ़्तर की तरफ से हाल ही में अपने टवीट में प्रशंसा की गई है। इस प्राप्ति से उत्साहित होते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि केंद्र की तरफ से इस कार्य को पूरा करने के लिए 2024 तक समय सीमा दी गई थी परन्तु ज़िला प्रशासन ने पंजाब सरकार की तरफ से निश्चित किए गए मार्च 2022 के लक्ष्य के मुकाबले जनवरी 2022 में इस प्राजैकट को अपने प्रयत्नों से पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 960 इलाके है, जहाँ 2,23,400 परिवारों की 11,11,618 जनसंख्या को टूटी वाले कुनैकशनों के साथ जोड़ा गया है। डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि जालंधर के सभी 2.23 लाख ग्रामीण परिवारों को अब उनके घरों में पीने योग्य पानी मिलेगा।











