Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में बंदूकधारियों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या

राजौरी में बंदूकधारियों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। शनिवार सुबह चार बजे अज्ञात लोगों ने तरगईं गांव निवासी करामत शाह पर उसके घर में फायरिंग कर दी थी। एक गोली करामत के सिर में लगी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा दूसरी घटना में नबी शाह के घर पर भी फायरिंग हुई। इस हमले में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। गोली पीड़ित के कमरे की खिड़की के बाहर से उस समय चलाई गई जब वह सुबह करीब चार बजे सो रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here