भाजपा का ध्वज पकडक़र राजेश पासी व चेतन सूरी ने मोटरसाइकिल पर पूरे शहर में किया प्रचार

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भाजपा उमीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल के हक़ में भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी और मंडल प्रधान चेतन सूरी ने मोटरसाइकिल पर भाजपा का ध्वज पकडक़र पूरे शहर में प्रचार किया और लोगों को भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल को वोट देने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष राजेश पासी कहा कि इस बार चुनाव में लड़ाई अ‘छाई और बुराई है। एक तरफ अ‘छाई खड़ी है तो दूसरी तरफ बुराई खड़ी है। अब लोगों को तय करना है कि किसका साथ देना है। सभी को मिलकर बुराई रूपी कांग्रेस सरकार के उखाड़ फेंकना है। यह सब सभी लोगों को प्रयास से संभव होगा और इस बार संभव होकर भी रहेगा। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और पहले उन्हें कोई विकल्प नहीं मिल रहा था। अब भाजपा के रूप में लोगों के सामने एक बड़ा विकल्प है। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान न करे केजरीवाल पंजाब को दिल्ली जैसा बना दें। वहां लोगों को पीने का पानी तो दे नहीं पाए और यहां आकर बिजली बिलों का ढिंढोरा पीटते हैं। दिल्ली में हजारों के बिल आ रहे हैं। पंजाब को पंजाब ही बनाना है जो भाजपा बना सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के लोगों ने पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हलके के लोगो से मिल रहे प्यार और समर्थन से यह साबित हो रहा है कि कपूरथला में रणजीत सिंह खोजेवाल पूर्ण बहुमत से विजय हासिल करेंगे, क्योंकि कपूरथला में इस बार शहरी वोटर और गांव के वोटर मिलकर शहर के विकास के लिए बड़े जोश के साथ भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं कार्यकर्ताओं द्वारा गली-गली घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की जान कल्याणकारी नीतिओं के बारे में बताया जा रहा है और खोजेवाल के हक़ में प्रचार किया जा रहा है। चेतन सूरी ने कहा कि लोग यही कहते हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here