Thursday, October 29, 2026
Home Punjab ‘खबर वाले अंकल’ रमन कुमार की मौत की फेक न्यूज़ सोशल मीडिया...

‘खबर वाले अंकल’ रमन कुमार की मौत की फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल, रमन कुमार बोले-मैं ठीक हूं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: सुनंदन कुमार। खबर वाले अंकल के नाम से मशहूर व दुरदर्शन जालंधर के न्यूज़ एंकर रमन कुमार की मौत की फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कुछ लोग तो बिना सोचे समझे उनकी ‘मौत’ पर दुख जता रहे हैं और कुछ श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

Advertisements

इस झुठी खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न्यूज़ एंकर रमन कुमार को खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालनी पड़ी। रमन कुमार ने सोशल मीडिया में डाली पोस्ट में कहा ‘मुझे सुबह से कई शुभचिंतकों के फोन आए, जो सोशल मीडिया पर न्यूज़ फैलाई जा रही है वह बिलकुल झूठ है। मैं ठीक-ठाक हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here