प्राथमिक शिक्षक संघ ने विजय अग्निहोत्री को किया सम्मानित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नादौन का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिला। संघ ने अग्निहोत्री को टोपी, शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संघ के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि यह सम्मान उन्हें जेबीटी की पदोन्नति में अपना भरपूर सहयोग देने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 5 वर्षों बाद 8 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, 50 केंद्र मुख्यशिक्षक और 126 मुख्य शिक्षक जिला हमीरपुर में पदोन्नत हुए। जिसमें विजय अग्निहोत्री ने सराहनीय योगदान दिया तथा जिसके लिए जेबीटी अध्यापक सदा विजय अग्निहोत्री के आभारी रहेगें।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही संघ के प्रधान ने प्रदेश पीटीएफ अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, प्रदेश के मुख्य सलाहकार मनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष रजनीश ठाकुर व शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक संजय ठाकुर का भी इन पदोन्नतियों को करवाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष पर सुलक्ष्णा कपिल विशेष रूप से आमंत्रित रही। विजय कुमार ने बताया कि संघ के प्रधान ने पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों को भरने व पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने आदि मांगे भी उनके सामने रखी। जिन्हे अग्निहोत्री ने बजट सत्र में सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अनिल, सज्जन, शम्मी, राजू पठानिया, राजेश, कमलेश, माया देवी, निशा देवी, प्रदीप, संगीता, अजय, अरविंद, कृष्णा, बोधराज, विपन, करतार, सुरेश आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here