Monday, October 26, 2026
Home Himachal असफलताओं से हताश भाजपाई महज़ सरकार को कोसने की कर रहे राजनीति:...

असफलताओं से हताश भाजपाई महज़ सरकार को कोसने की कर रहे राजनीति: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। व्यवस्था परिवर्तन की बजाए व्यवस्था पतन के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि वास्तव में जय राम ठाकुर के नेतृत्व और अन्य भाजपा नेताओं की नेगेटिव पॉलिटिक्स की वजह से हिमाचल की राजनीति में पतन तो भाजपा का हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार पिटती जा रही है तथा असफलताओं से हताश भाजपाई महज़ सरकार को कोसने की राजनीति कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने लकीर से हट कर कई आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों को अंजाम देते हुए प्रदेश को एक खुशहाल तथा समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में मजबूती के साथ कदम उठाए हैं।

Advertisements

कौशल भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा द्वारा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विषय में की गई टिप्पणियों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने तथ्यों एवं आंकड़ों सहित भाजपाइयों को बेनकाब किया है, जिसकी वजह से भाजपा नेता तिलमिलाहट में उनके प्रति टिप्पणियां की रहे हैं। कौशल ने हिमाचल भाजपा को पिटे और हताश नेताओं का समूह करार देते हुए कहा कि एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ही यह सब सरकार के खिलाफ़ तथ्य विहीन बयानबाज़ी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here