Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur कोविड-19 के कारण 671 मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका है...

कोविड-19 के कारण 671 मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका है एक्स-ग्रेशिया का लाभ: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश अपनीत रियात ने बताया कि जिन परिवारों में कोविड-19 के कारण किसी पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड के कारण 994 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 671 मृतकों के परिजनों को एक्स-ग्रेशिया का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कोविड के कारण मृतकों के जिन परिवारों ने एक्स ग्रेशिया का लाभ नहीं लिया वे तुरंत प्रार्थना पत्र देकर इसका लाभ लें। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण मृतक के परिजनों को दी जा रही है 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता एक्स ग्रेशिया देने संबंधी जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार मौत प्रमाण पत्र संबंधी मुश्किलों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर कमेटी का भी गठन भी किया गया है।

Advertisements

इस कमेटी में डिप्टी कमिश्नर चेयरमैन, सिविल सर्जन कन्वीनर, सहायक कमिश्नर(शिकायतें) सदस्य, जिला राजस्व अधिकारी सदस्य, एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल होशियारपुर सदस्य व एक विषय स्पेशलिस्ट डाक्टर(जो कि सिविल सर्जन होशियारपुर की ओर से नामित किया जाएगा) सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिलाधीश ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के कारण मृतक व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्यों को 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया के लिए प्रार्थना पत्र आनलाइन प्राप्त करने के लिए http://covidexgratia.punjab.gov.in वैब पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस वैब पोर्टल पर भी आनलाइन प्रार्थना पत्र दे सकता है। उन्होंने समूह एस.डी.एम्ज को निर्देश देते हुए कहा कि वैब पोर्टल के माध्यम से एक्स ग्रेशिया संबंधी प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र व सीधे तौर पर प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि तय समय में लाभार्थी को लाभ दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here