बीएसएफ के जवान ने अपने ही साथियों पर दागी गोलियां, 4 की मौत, खुद को भी गोली से उड़ाया

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर जिले में बीएसएफ हैडक्वार्टर में एक जवान ने मैस में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान 4 जवानों की मौत हो गई तथा एक जवान गंभीर रूप से घायल है। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग की वजह ड्यूटी का विवाद बताया जा रहा है। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान बटालियन 144 के कॉन्स्टबेल सत्यप्पा एसके के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार खासा स्थित बीएसएफ हैडक्वार्टर की मैस में बटालियन 144 के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 144 के कॉन्स्टेबल सत्यप्पा एसके गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बताया गया है कि सत्यप्पा ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। इस घटना से हैडक्वार्टर में हडक़ंप मच गया। मैस में गोलियां चलाकर सत्यप्पा ने अपने 4 साथियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक जवान राहुल गंभीर घायल हो गया। सत्यप्पा इतने पर भी नहीं रुका। अपनी सर्विस कम्बाइन लेकर मेस से बाहर भागा और लगातार गोलियां चलाता गया।
अंत में पकड़े जाने के डर से सत्यप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। चार जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि कॉन्स्टेबल सत्यप्पा और 1 अन्य घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। सत्यप्पा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरु नानक देव अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल कॉन्स्टेबल का इलाज अभी चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।

सत्तेप्पा महाराष्ट्र का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी पर था और इसी कारण परेशान चल रहा था। लगातार ड्यूटी से परेशान सत्तेप्पा ने बीते शनिवार को अपने सीनियर अधिकारियों से बात भी की थी और इस दौरान उसकी बहस भी हुई थी। हालांकि इसके बावजूद सत्तेप्पा को किसी तरह की राहत नहीं मिली थी। माना जा रहा है इसी बाद से वह परेशान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here