Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा चोहला साहिब में घटी दुर्घटना में हुई दो मौतों पर...

मुख्यमंत्री द्वारा चोहला साहिब में घटी दुर्घटना में हुई दो मौतों पर दुख का प्रगटावा

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तरन तारन जिले के चोहला साहिब में घटे एक हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो जाने पर दुख का प्रगटावा किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के वारिसों को 4-4लाख रुपए की एक्स -ग्रेशिया ग्रांट देने का भी ऐलान किया। यह प्रगटावा करते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के वक्ता ने बताया कि भगवंत मान ने डिप्टी कमिशनर और सीनियर पुलिस कप्तान को तुरंत मौके पर पहुँच कर राहत कामों की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने मृतकों के वारिसों को 4-4लाख रुपए की एक्स -ग्रेशिया ग्रांट देने और यदि कोई ज़ख़्मी हुआ तो उस के मुफ़्त इलाज का भी ऐलान किया। इस दौरान भगवंत मान ने दो व्यक्तियों की मौत पर अफ़सोस ज़ाहिर करते पूर्ण परमात्मा के आगे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवारों को अपूरणीय क्षति सहन करने का हौसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here