Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur ब्राह्मण समाज ने कैबिनेट मंत्री जिम्पा को दी बधाई और किया स्वागत

ब्राह्मण समाज ने कैबिनेट मंत्री जिम्पा को दी बधाई और किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने ब्रह्मशंकर जिम्पा को श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी और उनका मंत्री बनने उपरांत होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया ने कहा कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गर्व की बात है कि सालों बाद होशियारपुर से कोई ब्राह्मण कैबिनेट में पहुंचा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री जिम्पा ब्राह्मण समाज के अधिकारों की रक्षा एवं समस्याओं संबंधी सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करेंगे।

Advertisements

इस मौके पर श्री जिम्पा ने सभा पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वह ब्राह्मण समाज के कल्याण एवं उनकी समस्याओं को हल करवाने के लिए सरकार के समक्ष जरुर आवाज उठाएगें। इस मौके पर कमलेश शर्मा, हरीश ऐरी, सुरेश तिवारी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, सुरेश चंद कपाटिया, राजेश शर्मा, संदीप शर्मा, विजय मोदगिल, एडवोकेट अनूप शर्मा, जतिंदर शर्मा, रविंदर शर्मा आदि ने भी श्री जिम्पा को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here