
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाला साहिब ठाकरे की एक मीटिंग जि़ला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जि़ला सचिव हरजिन्द्र सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर जावेद खान तथा हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर, पैट्रोल व डीज़ल की कीमतों में बढ़ौतरी करते आम जनता का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि केन्द्र सरकार जब चुनाव के दिन आते हैं तो बड़े-बड़े वायदे करते हैं लेकिन जब जीत जाते हैं तो चुनावों के बाद हर ज़रूरी चीज़ों में बढ़ौतरी करना शुरू कर देते हैं। सरकार को चाहिए कि चुनावों जीतने के बाद लेागों के हितों का ध्यान रखे न कि उनका ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में बढ़ौतरी करके रोज़मर्रा का जीवन अस्त व्यस्त करे।

जावेद खान ने केन्द्र सरकार से अपील की कि केन्द्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए गैस सिलेंडर, पैट्रौल व डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों को काम करे ताकि लोग राहत की सांस लें। इस अवसर पर गिन्नी, पांकेश्वर, मनी, ठेकेदार विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।












