Friday, October 30, 2026
Home Himachal युवाओं को मौका दे कांग्रेस: सुक्रांत भाटिया

युवाओं को मौका दे कांग्रेस: सुक्रांत भाटिया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हाल ही में भोरंज विधानसभा मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित भोरंज विधानसभा के प्रभारी ऋषभ पांडेय व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा सदस्यता सूचियों को शीघ्र जमा कराने के आदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए। विधानसभा प्रभारी रिशव पांडव ने कहा कि आगामी दिनों में महंगाई हटाओ देश बचाओ को लेकर भोरंज मुख्यालय पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements

 प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया युवा कांग्रेस ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा व शीर्ष नेतृत्व से अपील कि इस बार कांग्रेस एकजुट होकर युवा को मौका दें और 35 साल से पढ़े सूखे को मिलकर जीत में तब्दील करें पूर्व में रहे प्रत्याशियों से भी दोनों हाथ जोड़कर विनती कि वे व्यक्ति विशेष ना बन कर संगठन सर्वोपरि का नारा विधानसभा में बुलंद करें। सुकरांत ने कहा कि पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों के अलावा भवन निर्माण सामग्री व खाद्य वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे कि आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है भारतीय जनता पार्टी को महंगाई के मुद्दों पर बेनकाब किया जा रहा है ।इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष भोरंज कांग्रेस विजय बनयाल और पूर्व में तीन बार कांग्रेस के प्रत्यासी रहे सुरेश कुमार, दो बार चुनाव लड़ चुके प्रेम कौशल, दो बार चुनाव लड़ चुके रमेश डोगरा, एक बार चुनाव लड़ चुकी प्रोमिला देवी ने भी मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की व विचार सांझे किए ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here