Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रह्म शंकर...

प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रह्म शंकर जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। वे फगवाड़ा रोड स्थित वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों के साथ-साथ गांवों में विशेष प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे।
ब्रह्म शंकर जिंपा ने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां विकास के पक्ष से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, वहीं योग्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम अधिकारियों के अलावा इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here