Wednesday, October 28, 2026
Home National बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा

बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अब आप बिना एटीएम कार्ड के भी पैसा निकाल पाएंगे। इसका ऐलान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया है। अब तक ये सुविधा केवल कुछ ही बैंकों में थी।

Advertisements

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा सभी बैंकों में दी जाएगी। अभी तक सिर्फ कुछ ही बैंकों में बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा थी। उन्होंने बताया कि यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक इस कदम से कार्ड क्लोन करके पैसे निकालने के फ्रॉड भी कम होंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here