Sunday, October 11, 2026
Home Crime वारदात: नाका लगाकर चैकिंग कर रहे पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग

वारदात: नाका लगाकर चैकिंग कर रहे पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग

firing-on-police-man-jalandhar-punjab

-शाहकोट-मलसीयां मार्ग पर नाका लगाकर चैकिंग कर रहे पुलिस मुलाजिमों पर अज्ञात युवकों ने चलाई दो गोलियां, बाल-बाल बचे कर्मी-

Advertisements

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राणा हिमाचल। जालंधर से एक और बड़ी खबर है। एक तरफ जहां अमन नगर में दिनदिहाड़े कुछ युवकों ने एक युवक को तेजधार हथियारों से काट दिया वहीं शाम के समय शाहकोट-मलसीयां मार्ग पर अज्ञात युवकों ने नाके पर खड़े पुलिस मुलाजिनों पर दो फायर कर दिए। हालांकि इस हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए, मगर अज्ञात युवकों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना से पुलिस विभाग पूरी तरह से सकते में है।

सूचना मिलते ही देहाती पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार उक्त स्थान पर पुलिस मुलाजिम रोज की तरह नाका लगाकर खड़े थे तथा उन्होंने वहां से गुजर रहे अज्ञात युवकों को चैकिंग के लिए रोका। जिस पर युवकों ने पुलिस मुलाजिमों पर दो फायर कर दिए और फरार हो गए। भगवान का शुक्र रहा कि गोली किसी भी कर्मी को नहीं लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here