Saturday, October 10, 2026
Home Crime हादसा: सडक़ पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल

हादसा: सडक़ पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल

young-boy-hit-high-speed-car-railway-road-hoshiarpur-punjab.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/अरविंद शर्मा। शहर के सौशन चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने कथित तौर पर नशे की हालत में एक करीब 16 साल के युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक कथित तौर पर इतने नशे की हालत में था कि उससे ठीक से बात करना तो दूर खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस मौके पर पहुंच कर कार एवं कार चालक को काबू करके थाने ले गई थी।

जानकारी अनुसार घायल बच्चे के पिता तेलेश्वर दास निवासी रिशी नगर, रेलवे स्टेशन ने बताया कि उसका बच्चा राकेश (16) जोकि सडक़ पार कर रहा था कि अचानक वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। तेलेश्वर ने बताया कि वे बच्चे को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

car-hit-boy-hoshiarpur

दूसरी तरफ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस कार चालक व कार (PB-08, BN-3477) को थाने लेकर चली गई थी। लोगों के अनुसार कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here