Tuesday, October 27, 2026
Home National तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 3 श्रद्धालु घायल

तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 3 श्रद्धालु घायल

हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे की वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस वजह से अबतक वहां तीन लोगों के जख्मी होने की खबर है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने पहुंचे थे, इसकी वजह से टिकट काऊंटर पर काफी भीड़ जमा थी।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पीआरओ रवि कुमार ने कहा कि तिरुपति के तीनों टिकट काऊंटर पर मंगलवार काफी भीड़ थी। भगदड़ जैसे हालात होने के बाद हमने तय किया कि श्रद्धालुओं को बिना टिकट के दर्शन के लिए जाने दिया जाए। फिलहाल हालात सामान्य हैं और श्रद्धालु आराम से भगवान के दर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here