Monday, October 19, 2026
Home National भारत ने 4 मित्र देशों को भेजी कोरोनारोधी वैक्सीन की खेप

भारत ने 4 मित्र देशों को भेजी कोरोनारोधी वैक्सीन की खेप

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत ने फिर से कोरोनारोधी वैक्सीन की खेप मित्र देशों को भेजनी शुरू की है, जिसमें नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईरान को वैक्सीन भेजी जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले अपने हाल के न्यूयार्क दौरे पर कहा था कि हम वैक्सीन दूसरे देशों को भेजना शुरू करेंगे। भारत ने सप्लाई के यह खेप 4 देशों को भेजी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि भारत कोवैक्स कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत अक्तूबर से वैक्सीन का निर्यात शुरू करेगा।

Advertisements

भारत ने इस साल अप्रैल में भारत ने देश में वैक्सीन की किल्लत को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी और उस दौरान तक भारत 100 देशों को वैक्सीन की 6.6 करोड़ डोज का निर्यात कर चुका था। मांडविया ने कहा कि भारत अपनी वसुधैव कुटुंबकम नीति के तहत वैक्सीन का निर्यात शुरू करने जा रहा है, लेकिन सिर्फ जरूरत के अतिरिक्त होने वाले उत्पादन का निर्यात किया जाएगा। भारत फिलहाल वैक्सीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here