Tuesday, October 20, 2026
Home National पाकिस्तान को चेतावनी: अमित शाह बोले-कश्मीर में दखलअंदाजी की तो एक और...

पाकिस्तान को चेतावनी: अमित शाह बोले-कश्मीर में दखलअंदाजी की तो एक और सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गोवा में थे। उन्होंने कश्मीर में हालिया आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में दखलअंदाजी की गलती न करे। अगर पड़ोसी मुल्क ने अपनी सीमाएं लांघी तो भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीछे नहीं हटेगा।

Advertisements

शाह ने सभा में पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा में मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया।’ बता दें कि गोवा में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। अमित शाह के दौरे को चुनावी तैयारियों से जोडक़र देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here