Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस को स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के गांव ठट्ठा निवासी जतिंदर सिंह और मुहावा निवासी नवतेज सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन बरामद की गई हैं तथा उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी जतिंदर सिंह और उसका सहयोगी नवतेज सिंह सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें हाल ही में तस्करी के हथियारों की एक खेप भी मिली थी जिसे वे तरनतारन के छाबल में बाबा बुद्ध जी चैरिटेबल अस्पताल के पास किसी को देने जा रहे थे। एसएसओसी अमृतसर की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार की खेप बरामद की। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए अवैध हथियारों की खेप मिलती थी। उन्होंने बताया कि दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है औऱ पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here