Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh आम आदमी पार्टी ‘आपका एमएलए आपके द्वार’ कार्यक्रम करेगी लॉन्च

आम आदमी पार्टी ‘आपका एमएलए आपके द्वार’ कार्यक्रम करेगी लॉन्च

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) ने आने वाले दिनों में ‘आपका एमएलए आपके द्वार’ कार्यक्रम लॉन्च करने का फैसला किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग कर इस कार्यक्रम के बारे में चर्चा की और इसके संबंधित सभी पहलुओं पर विचार किया। मुख्यमंत्री ने सभी हलकों के विकास कार्यों की भी समीक्षा की और उस क्षेत्र के विधायक के साथ उसपर चर्चा की। मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ‘आप’ सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें चुना है। उन्हें हमसे काफी उम्मीदें हैं और हम उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याएं लोगों के बीच जाकर पता ही पता चल सकती है, इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशानुसार हमारे विधायकों ने लोगों से सीधे रूबरू होने का फैसला किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार पंजाब में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है, जिसमें सरकारी अफसर और कर्मचारी खुद गांवों में जाते हैं और वहां बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं, उसी तर्ज पर अब विधायक भी लोगों के द्वार जाएंगे और आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। राजपुरा-चंडीगढ़ रेलवे कनेक्टिविटी पर मीत हेयर ने केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को घेरा और कहा कि उनका जो जवाब आया वह संदेहास्पद है। बिट्टू ने कहा है कि पंजाब सरकार जमीन मुहैया नहीं करवा रही जिसके कारण रेलवे प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा। वह फ्री में जमीन चाहते हैं, जबकि उस इलाके की जमीन बहुत महंगी है। उनका प्रस्ताव से उनकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आज की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी विधायकों से पिछले ढाई सालों में आप सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों का फीडबैक लिया और आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए। ऐसा सभी राजनीतिक पार्टी और सरकार समय-समय करती रहती है। केंद्र सरकार के साथ संबंधों पर कंग ने कहा कि केंद्र को पंजाब के प्रति अपना रूख बदलना चाहिए और बदले की भावना को खत्म करना चाहिए, तभी विकास के सारे काम और प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर कंग ने कहा कि मान सरकार इसपर गंभीरतापूर्वक काम कर रही है। पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here