
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन को रूस ने झटका दिया है। अब उनके और यूके के शीर्ष अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन ने कुछ दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेसंकी के साथ कीव में देखे गए थे।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह कदम लंदन की बेलगाम सूचना और रूस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने, हमारे देश को प्रतिबंधित करने और घरेलू अर्थव्यवस्था का गला घोंटने के उद्देश्य से राजनीतिक अभियान की प्रतिक्रिया के रूप में उठाया गया’











