Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur लोगों तक पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता:...

लोगों तक पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों तक पीने वाला स्वच्छ पानी मुहैया करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में काम करते हुए लोगों तक पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। वे वार्ड नंबर 21 में 21.69 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल के उद्घाटन के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ पार्षद सुलेखा देवी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल लगने से वार्ड के अलावा मोहल्ला निवासियों को पीने के पानी की आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से यह मांग दी, जिसको पहल के आधार पर करवाया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में कई ऐसे प्रोजैक्ट शुरु किए गए है, जिससे लोगों का जीवन स्तर में काफी सकारात्मक बदलाव आए हैं। ब्रम शंकर जिंपा नेकहा कि होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया गया है। इस मौके पर इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here