Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रैड क्रॉस दिवस पर अकादमी हाईट्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

रैड क्रॉस दिवस पर अकादमी हाईट्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। अकादमी हाईट्स पब्लिक स्कूल में रैड क्रॉस दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से लेकर आठवीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में रैड क्रॉस संस्था के सचिव नरेश गुप्ता व “सरबत दा भला संस्था” के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी को स्कूल में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष जे.एल मेहता, चेयरमैन अमित मेहता, डायरैक्टर प्रवीण पॉल, डीन रीतिका मेहता तथा स्कूल के स्टॉफ की तरफ से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों ने तैयर की गई प्राथमिक सहायक सामग्री सचिव नरेस गुप्ता व आज्ञापाल सिंह साहनी को भेंट की। इस मौके पर मुख्यातिथि रैड क्रॉस सोसायटी के लिए बच्चों द्वारा दिए गए इस योगदान से बहुत खुश हुए और उन्होंने स्कूल प्रबंधक कमेटी का बच्चों में ऐसे अच्छे गुण विकसित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here