Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े करने वालों को 31 मई तक...

मुख्यमंत्री ने ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े करने वालों को 31 मई तक ज़मीन सरकार के सुपुर्द करने की दी चेतावनी

चण्डीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी या पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करने वाले सभी कब्ज़ाधारकों को 31 मई तक ज़मीन सरकार को सौंपने के लिए सख़्त चेतावनी दी है। एक ट्वीट में भगवंत मान ने राजनीतिज्ञों, अफसरों या अन्य रसूखदारों समेत किसी भी व्यक्ति से ऐसी ज़मीनों से अवैध कब्ज़ा छुड़ाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने आगे चेतावनी दी कि यदि यह ज़मीनें स्वेच्छा से सुपुर्द नहीं की जाती हैं तो सरकार ऐसे कसूरवार लोगों के विरुद्ध नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ अवैध कब्ज़े वाली ज़मीनों की पिछली देनदारियों का भुगतान करवाने के लिए मजबूर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here