Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur राजेश कुमार ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल का पदभार संभाला

राजेश कुमार ने डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल का पदभार संभाला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में राजेश कुमार ने बतौर प्रिंसिपल कार्यभार संभाल लिया। 124 साल के गौरवशाली इतिहास वाले इस स्कूल के वह 24वें प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी होशियारपुर के उपाध्यक्ष प्रो. आरएम भल्ला, सदस्य प्रिं. गौतम मेहता और वाईपी जोशी की उपस्थिति में राजेश कुमार ने बतौर प्रिंसिपल कार्यभार ग्रहण किया। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार और सचिव प्रिंसिपल (रिटा.) डीएल आनंद ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वह पूरी तनदेही से स्कूल के विकास और बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।

Advertisements

प्रि. राजेश ने अपनी नियुक्ति के लिए अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सचिव प्रिंसिपल (रिटा.) डीएल आनंद और डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी का पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और स्कूल तथा विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए हर समय प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here