Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur रेलवे मंडी हॉकी ग्राउंड में लगे ट्यूबवैल की पाइप व मोटर चोरी

रेलवे मंडी हॉकी ग्राउंड में लगे ट्यूबवैल की पाइप व मोटर चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर रेलवे मंडी हॉकी की ग्राउंड में लगाए गए ट्यूबवैल की पाइप व मोटर चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ठेकेदार क्रार्तिक ने बताया कि हॉकी की ग्राउंड में काम चल रहा है और जब वह दोपहर के समय ग्राउंड में गए तो देखा कि ग्राउंड में लगे ट्यूबवैल की पाइप व मोटर चोरी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने हॉकी अकादमी के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here