Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जाखड़ को बधाई दी, बड़े नेताओं का कांग्रेस छोड़ने...

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जाखड़ को बधाई दी, बड़े नेताओं का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला रहेगा जारी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सुनील जाखड़ को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि वह “सही पार्टी में सही आदमी”।  उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़ने का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ की भांति पार्टी को छोड़ते रहेंगे और पार्टी अपने विनाश की ओर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ जैसे ईमानदार और सच्चे नेता कांग्रेस मैं ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं।

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद किया कि कैसे एक साल से भी कम समय में एक गलत फैसले के कारण पंजाब में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।  उन्होंने कहा, “जब सुनील प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे तब मैं मुख्यमंत्री था और एक साल से भी कम समय पहले सब कुछ ठीक चल रहा था और हम पंजाब में फिर से सरकार बनाने जा रहे थे।” यह फैसला पार्टी और पार्टी के लिए आत्मघाती साबित हुआ है। देश के अन्य हिस्सों की तरह अब पंजाब में भी कांग्रेस तबाही की ओर बढ़ रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here