स्वस्थ, स्वच्छ व सशक्त भारत है पंचक्रान्ति का मूल उद्देश्य

atri

-चण्डीगढ़ में भाजयुमो की क्षेत्रीय बैठक मे बोले नरेन्द्र अत्री
हमीरपुर (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व मे देश मे भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे पंचक्रान्ति अभियान का मूल उद्देश्य स्वस्था, स्वच्छ व सशक्त भारत का निर्माण है, यह बात भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र अत्री ने चण्डीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यलय मे योग क्रान्ति को लेकर आयोजित भाजयुमो की क्षेत्रिय बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक मे उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ भाजयुमो के योग क्रान्ति प्रदेश प्रभारियो एवं सहप्रभारियों ने भाग लिया। चण्डीगढ के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने क्षेत्रिय बैठक में बतौर संयोजक भूमिकस निभाई। अत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के दिन पचंक्रान्ति अभियान का शुभांरम्भ एक साथ पूरे देश मे युवा मोर्र्चा ने किया और से स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस 12 जनवरी तक रहेगा, जिसमे भाजयुमो ने 5 करोड युवाओं की सहभागिता सुनिश्चिित करने का लक्ष्य रखा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील ठाकुर एवं चण्डीगढ के प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि नरेन्द्र अत्री की बतौर राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति से न केवल हिमाचल बल्कि चण्डीगढ, हरियाणा, उत्तराखण्ड, पंजाब समेत अन्य प्रांतो के युवाओं मे भी नए रक्त का सचार हुआ है। इस मौके पर हरियाणा के योग क्रान्ति पदेश प्रभारी प्रमोद कौशिक, हिमाचल के प्रभारी डा. हेमंत शर्मा, चण्डीगढ के प्रदेश प्रभारी कमल दीप, पंजाब के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी भानू प्रताप, उत्तराखंड के प्रभारी मनोज कुमार ने भी विस्तारपूर्वक अपनी गतिविधियों एवं भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रीय संचिव बनने के बाद पहली बार चण्डीगढ भाजपा प्रदेश कार्यलय पहुचने पर नरेन्द्र अत्री का चण्डीगढ प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा के नेतृत्व मे पांचो राज्यों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here