लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने मोरिंडा में रेलवे अंडर ब्रिज़ का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने आज चंडीगढ़-लुधियाना रोड़ (पुराना एनएच-95) पर सरहिन्द-नंगल डैम-अम्बाला रेल मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉ. चरनजीत सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर जानकारी देते हुये श्री हरभजन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की तरफ से मौजूदा समय में लेवल क्रॉसिंग बंद होने के कारण काफ़ी समय बर्बाद हो जाता है, इसलिए अंडर ब्रिज़ आर.यू.बी.) के निर्माण और प्रयोग के लिए जबरदस्त माँग है। इससे वातावरण प्रदूषण में कमी आयेगी। इस पुल से शहर निवासियों और अन्य इलाकों से मोरिंडा आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।    

Advertisements

इस मौके पर संबोधन करते हुये उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट रेलवे और पंजाब सरकार के दरमियान 50ः50 फीसद की लागत से सांझेदारी के आधार पर 22 करोड़ रुपए की लागत से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रिज़ के वाया-डकट का काम पूरा हो गया है और सर्विस रोड़ का निर्माण मुकम्मल होने के नज़दीक है और जल्द ही पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान पंजाब को पारदर्शी प्रणाली देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी मंत्री और विधायक पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत काम करेंगे जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी वायदा किया कि शहर मोरिंडा के सभी विकास कामों को पहल के आधार पर मुकम्मल किया ेजायेगा और विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

मोरिंडा के विधायक डॉ. चरनजीत सिंह ने कहा कि यह आर.यू.बी. हलके की लंबे समय से लटकती आ रही माँग थी और पिछली सरकारों के अनदेखे वाले रवैये के कारण आम लोगों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सख़्त कदम उठाए हैं और उन्होंने भरोसा दिया कि हमारी सरकार जल्द ही राज्य की पुरानी शान बहाल करेगी। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर रूपनगर डॉ. प्रीति यादव, लो निर्माण विभाग के चीफ़ इंजीनियर श्री अमरदीप सिंह, एस.ई. रमतेश सिंह बैंस, ऐक्सियन युवराज बिंद्रा, ऐक्सियन जसबीर सिंह जस्सी, एस.डी.एम. मोरिंडा स. जसबीर सिंह, एस.डी.ई.एस. मनजीत सिंह और लखविन्दर सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here