Thursday, October 29, 2026
Home Politics टिकैत ने किया हिन्दू-सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़: राजा सैनी

टिकैत ने किया हिन्दू-सिखों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़: राजा सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहिंद्रपाल सैनी,कृष्ण चौधरी,अंकित नैय्यर,जतिंदर पनेसर,कर्ण मेहता,वरुण पंडित,रमनप्रीत सैनी,परविंदर बजाज आदि ने भारतीय किसान संघ और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत द्वारा क्रूर व अत्याचारी मुग़ल शासक औरंगजेब की कब्र पर माथा टेकने पर टिकैत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राकेश टिकैत ने औरंगजेब की कब्र पर माथा टेक कर पंजाब सहित सभी देश वासियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर गहरी ठेस पहुंचाई है।

Advertisements

कहा-टिकैत का बहिष्कार करें किसान संगठन

ऐसा करके टिकैत ने पंजाबियों के विरुद्ध अपना असली चेहरा और मंसूबे बेनकाब कर दिए हैं। पंजाबियों इसके लिए कभी उसे माफ़ नहीं करेंगें। तत्कालीन क्रूर व अत्याचारी मुग़ल शासक औरंगज़ेब ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी को बड़ी क्रूरता से शहीद किया था और टिकैत द्वारा उस अत्याचारी की कब्र पर जा कर माथा टेकना पंजाबियों की भावनाओं से सीधा-सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसान संगठनों से राकेश टिकैत को दिए अपने समर्थन पर पुनर्विचार कर उसे वापिस लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेता के बहिष्कार की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here