Saturday, October 24, 2026
Home Crime कचहरी चौक के समीप बालाजी लैब के बाहर खड़ा स्पलैंडर मोटरसाइकिल चोरी

कचहरी चौक के समीप बालाजी लैब के बाहर खड़ा स्पलैंडर मोटरसाइकिल चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कचहरी चौक के समीप स्थित बाला जी लैब के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मोटरसाइकिल के मालिक रोहित विर्दी मन्ना ने बताया कि पिछले दिन 4 जून को उन्होंने अपना काले रंग का स्पलैंडर मोटरसाइकिल (पीबी-08, ईजी-0946) लैब के बाहर खड़ा किया था तथा देर सायं करीब 6-7 बजे के बीच उसे कोई चोरी करके ले गया।

Advertisements

क्योंकि, जब उन्होंने बाहर देखा तो उनका मोटरसाइकिल नहीं था। इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई उक्त मोटरसाइकिल का पता चले तो उन्हें 8437991248 पर सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here