पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए लोग: शाम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज रविवार को दिन भर सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं और राजनीतिक ने कई कार्यक्रम आयोजित किये।एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और लोगों से अपील की कि पर्यावरण क असंतुलन बनाये रखना है तो पेड़ पौधे,जल,नदियां,पहाड़ अर्थात सम्पूर्ण प्रकृति का संरक्षण जरुरी है।एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर 11 पौधे लगाकर उन पोधो की देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर शाम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण की गिरावट को रोकने के लिए दैनिक व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण को अपनाने की आवश्यकता है तथा जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से ही पारिस्थितिकी तंत्र एवं पर्यावरण को संग्रहित एवं संरक्षित जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर मनुष्य ने स्वयं को संकट में डाल लिया है। समय रहते यदि पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो मनुष्य के साथ ही समस्त जीव-जंतुओं का अस्तित्व इस धरती से मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण 21वीं सदी की सबसे बड़ी समस्या है।

Advertisements

जागरुकता ही इसका एकमात्र समाधान है। अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता और हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।यदि हम स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे तो यही हमारी राष्ट्र और समाज के प्रति सच्ची सेवा कहलाएगी। तब हम सच्चे राष्ट्र और देशभक्त का निर्माण कर एक नये युग का आह्वान कर सकने में सफल होंगे,क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में ही शुद्ध वायु और शुद्ध मानसिकता का जन्म संभव है। आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि पर्यावरण संरक्षण करेंगे। समाज में जन जाग्रति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे तो युग बदलेगा। इसलिए स्वयं को जागरूक बनाएं तो पर्यावरण संरक्षण की समस्या का भी स्वयं समाधान संभव हो जाएगा।अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज हमारे लिए एक चुनौती बनती जा रही है। यदि आज की युवा शक्ति इसके लिए जागरूक नहीं हुई तो भविष्य में हम अपनी पीढिय़ों को शुद्ध जल और वायु की जगह जहर विरासत में देकर जाएंगे। अब निर्णय हम सबका है, क्योंकि आज का संरक्षण कल की सुरक्षा का आधार होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान राजेश पासी,जिलाउप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश डिरेक्टर अनीश अग्रवाल,प्रदेश डिरेक्टर संजय सैन,निप्रात्पाल सिंह,सचिन बहल,सिमरजोत सिंह,दिनेश अग्रवाल,सागर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here