Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur लायसं क्लब होशियारपुर समर्पण ने नशा विरोधी सैमीनार आयोजित करके नए सत्र...

लायसं क्लब होशियारपुर समर्पण ने नशा विरोधी सैमीनार आयोजित करके नए सत्र का किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब का नया सत्र शुरु होने पर लायसं क्लब होशियारपुर समर्पण एक्टिव एवं मानव अधिकार जन चेतना मिशन भारत के सहयोग से नशा विरोधी जागरुकता सैमीनार ड्रग काउंसलि तथा पुनर्वास केन्द्र गांव चगरां में आयोजित किया गया। इस मौके पर लायसं क्लब इंटरनैशन के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविंदर अरोड़ा एवं मिशन के राष्ट्रीय परधान डा. शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। सैमीनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमरीक सिंह पार्षद ने बहुत ही रोचक ढंग से विस्तारपूर्वक विचार पेश किए उन्होंने नौजवानों को नशों के प्रति जागरुक किया और पंजाब में बह रहे नशों के छठे दरिया को रोकने के लिए युवाओं को अपना बहुमूल्य योगदान डालने का आह्वान किया।

Advertisements

इस दौरान नशों की रोकथाम के लिए सरकारी भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस दौरान क्लब के प्रधान इंजी. एसपी जाखू ने आए हुए मेहमानों एवं नौजवानों का स्वागत करते हुए क्लब की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज जिस तेजी से नशा अपने युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, उससे उन्हें बचाने के लिए युवाओं क खुद आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा अपने लक्ष्य निर्धारित करें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत करें। अगर वे ऐसा करेंगे तो वह नशा ही नहीं बल्कि अन्य सामाजिक बुराईयों से भी दूर रहेंगे।

इस अवसर पर लायन एमपी सिद्धू महासचिव, गुलशन नंदा कोषाध्यक्ष, इंजी. अजीत सिंह पीआरओ, मोहन लाल, मुकेश बग्गा, एडवोकेट रणजीत सिंह, सौरव शर्मा, अमित साहनी, मनदीप पंडित, एसएसपाबला, सुमित्र सिंह सीकरी महासचिव बसपा पंजाब, सोम नाथ उपप्रधान, एडवोकेट धरमिंदर दादरा उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन, बीएसएनएल से एसडीओ जगमोहिंदर सिंह एवं जगतार सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here