सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड: पुलिस ने कत्ल में शामिल 2 शूटरों सहित 4 दोषियों का दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से लिया ट्रांजि़ट रिमांड

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किये गए सख़्त यत्नों के बाद पंजाब पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के दो सूटरों सहित चार व्यक्तियों का दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है। जि़क्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।पुलिस ने प्रियाबरत उर्फ फ़ौजी (मुख्य शूटर), कशिश उर्फ कुलदीप (शूटर), दीपक उर्फ टीनू (गैंगस्टर लारेंस बिशनोयी का करीबी सहयोगी और दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रोडक्शन वारंट पर ले जाए गए) और केशव कुमार (मुख्य शूटरों को वाहन मुहैया करवाने और फऱार कराने में मदद करने वाला) का ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है। जि़क्रयोग्य है कि विशेष सरकारी वकील द्वारा दोषी व्यक्तियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए एफ. आई. आर. नं. 103/2022 के अंतर्गत सिटी वन मानसा की तरफ से अजऱ्ी दायर की गई थी।

Advertisements

माननीय कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों ने घिनौना अपराध किया है, इसलिए मुलजिमों का एक दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया जाता है जिससे दोषियों को सम्बन्धित कोर्ट के आगे जल्द से जल्द पेश किया जा सके। हुक्मों में आगे कहा गया है कि दोषी व्यक्तियों की डाक्टरी जांच माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों अनुसार की जाये। यदि दोषी व्यक्तियों को किसी डाक्टरी सुविधा की ज़रूरत होती है, तो जांच अधिकारी को यह यकीनी बनाने के लिए निर्देश दिया जाता है कि दोषी व्यक्तियों को समय के अंदर-अंदर यह सुविधा दी जाये। जि़क्रयोग्य है कि पुलिस रिकॉर्ड समेत असली हुक्म पुलिस को सौंप दिया गया है। तिहाड़ और रोहनी के जेल सुपरडैंटों को भी उपरोक्त मुलजिमों की हिरासत आई. ओ एस. पी धर्मवीर सिंह/डी. एस. पी गोबिन्दर सिंह को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here