Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री द्वारा पत्रकार की पत्नी की...

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री द्वारा पत्रकार की पत्नी की असामयिक निधन पर गहरे दुख का इज़हार

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने आज ज़ी मीडिया के डिजिटल संपादक गुरप्रीत सिंह की पत्नी श्रीमति कुलदीप कौर की असामयिक और दुखद मृत्यु पर गहरे दुख व्यक्त किया है। वह एक हादसे में गंभीर ज़ख्मी हो गए थे और मानसा के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वह घरेलू गृहिणी थीं और उनके परिवार में दो बच्चे और पति गुरप्रीत सिंह हैं।  

Advertisements

अमन अरोड़ा ने हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए गुरप्रीत सिंह के साथ फ़ोन पर बात की और परिवार को सांत्वना दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here