इंद्रजीत सैनी कांग्रेस कोआर्डिनेशनल सैल के हल्का टांडा के महासचिव नियुक्त

inderjit-appointed-gen-sect-congress-cordination-cell-tanda-hoshiarpur-punjab-vinod-rai.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। कांग्रेस को हर हल्के में मजबूत करने के लिए शहर व गांवों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा मेहनती एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा विशेष जिम्मेदारियां सौंपकर आगे लाया जा रहा है। जिसके चलते पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं को विश्वास और भी मजबूत हुआ है तथा वे पहले से और भी कड़ी मेहनत से पार्टी हित के लिए कामकर रहे हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस कोआर्डिनेशनल सैल के चेयरमैन एवं आई.एन.सी.आर. के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राय ने हल्का टांडा से इंद्रजीत सिंह सैनी को कोआर्डिनेशन सैल का महासचिव नियुक्त करते हुए कही।

Advertisements

इस मौके पर विनोद राय ने कहा कि इंद्रजीत सिंह सैनी एक मेहनती कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। इनकी पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए ही इन्हें पार्टी हाईकमान के साथ परामर्श उपरांत इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाज़ा गया है। उन्होंने इंद्रजीत सैनी को जनता के बीच पहुंच कर उनसे संपर्क साधने की बात कही, ताकि लोगों की समस्याओं को निवारण करवाने हेतु सरकार तक उनकी बात पहुंचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here