Sunday, October 25, 2026
Home Education तनिमा सूरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पाया दूसरा...

तनिमा सूरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पाया दूसरा स्थान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा गत दिवस घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में संत रघबीर सिंह एम्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनिमा सूरी ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल सोनाली कौर ने उसे और उसके अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने समस्त विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए बधाई दी।

Advertisements

तनिमा सूरी ने गणित विषय में 100 फीसदी अंक तथा साइंस एवं सामाजिक शिक्षा में 99 फीसदी अंक प्राप्त करके परिवार एवं स्कूल का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here