Wednesday, October 21, 2026
Home Education होशियारपुर की बेटी नेहा चांद के सिविल जज बनने पर खन्ना ने...

होशियारपुर की बेटी नेहा चांद के सिविल जज बनने पर खन्ना ने जताई खुशी, किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने होशियारपुर की बेटी नेहा चंाद को राजस्थान जुडीशियरी में बतौर सिविल जज नियुक्त होने पर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना ने स्थानीय रेलवे मंडी निवासी नेहा चांद की कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नेहा की इस कामयाबी से होशियारपुर के साथ साथ पूरे पंजाब का मान बढ़ा है। खन्ना ने कहा कि होशियारपुर की बेटियां अपनी शक्ति का लोहा मनवाते हुए बड़ी बड़ी कामयाबियां हासिल कर बुलंदियों को छू रही हैं।

खन्ना ने इस अवसर पर नेहा चांद के पिता अमरदीप चांद व माता कुलविंदर कौर को नेहा की इस कामयाबी के लिए बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्री खन्ना ने नेहा चंद की नियुक्ति के लिए उसे सम्मानित भी किया। इस मौके पर श्री खन्ना के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रमन घई, नेहा चंद के पिता अमरदीप चंद, माता कुलविंदर कौर, भाई आकाशदीप चंद, एडवोकेट विनय शर्मा, ब्लड डोनेशन आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष बब्बू कुमार भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here