Monday, October 19, 2026
Home Education सेवा भारती ने सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारा की छात्राओं को भेंट की...

सेवा भारती ने सीनियर सैकेंडरी स्कूल नारा की छात्राओं को भेंट की गर्म जुराबें व जर्सियां

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सेवा भारती होशियारपुर की तरफ से अध्यक्ष बी.के. भारद्वाज की अगुवाई में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गांव नारा में 25 छात्राओं को गर्म जुराबें व जर्सियां भेंट की गई। इस अवसर पर स्कूल की पिँ्रसिपल रविंदर कौर ने सेवा भारती द्वारा किए प्रयास की सराहना की तथा बच्चों को गर्म जुराबें व जर्सियां भेंट करने के लिए संस्था का धन्यवाद किया।

Advertisements

– 10वीं,12वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित: बी.के. भारद्वाज

इस अवसर पर बी.के. भारद्वाज ने बताया कि संस्था की तरफ से जिले में 10वीं व 12वीं के प्रथम रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह भी मेहनत से पढ़ाई करें और प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल व गांव का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल रविंदर कौर, अध्यापक प्रभजोत कौर, अनु शर्मा, हरमिंदर कौर, प्रदीप अगनिहोत्री व शिव लाल के अलावा सेवा भारती की तरफ से अश्विनी सोनी, चंद्रशेखर गौतम और कुलदीप कुमार शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here