जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा, 39 जवानों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 शहीद

जम्मू(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। कश्मीर के पहलगाम में आज बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि 37 अन्य घायल हुए है। आईटीबीपी के जवानों को श्री अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन व बचाब दल घटना स्थल पर पहुंच गया। जिसमें सेना भी मौजूद थी। बता दें कि बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी। जिसमें आईटीबीपी के 37 और जम्मू कश्मीर पुलिस ( जेकेपी)के 2 जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे, जो जम्मू कश्मीर पुलिस की बस में सवार थे। बता दें कि बस में सवार सभी जवान घायल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisements

घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित मैडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। कुछ जवानों को कश्मीर के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक 10 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, चंदनवाड़ी के पास हुए बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिसमें हमने अपने बहादुर आईटीबीपी के जवानों को खो दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायल जवानों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने कहा आज दक्षिण कश्मीर से बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। पहलगाम में हुई दुर्घटना में शहीद हुए आईटीबीपी के बहादुर जवानों के परिवारों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। आईटीबीपी के कई जवान घायल हुए हैं। मैं उनके जल्दी से पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए अपनी प्रार्थना करता हूं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here