Saturday, October 3, 2026
Home Politics जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश होगी नाकाम:मोहल्ला निवासी

जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश होगी नाकाम:मोहल्ला निवासी

ward 47
-जिलाधीश से की मामले की जांच करवाकर जल्द से जल्द सडक़ बनवाने की मांग-
होशियारपुर: वार्ड नंबर 47 के न्यू माडल टाउन में शिव मंदिर के समीप उखाड़ी गई गली को जल्द से जल्द बनाने की मांग को लेकर आज लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व निगम पर काबिज सत्ताधारी जानबूझ कर मामले कोो उलझाने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि सत्ता व कलम की ताकत इनकी है। जो चाहे वे कर सकते हैैँ। मगर यह भूल चुके हैैं कि जनता ही असली ताकत होती है। जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश को नाकाम कर दियाा जाएगा। अगर हम इन्हें सत्ता दे सकते हैं तो वापस भी ले सकते हैं। लोगों ने एकजुटता से कहा कि निगम अधिकारियों को कम से कमम भगवान के मंंदिर को जाने वाले रास््ते पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और इस मार्ग को बनवाना चाहिए। इस दौरान मौके पर मौजूद ज्ञान चंंद, जीत राम, बिहारी लाल आशा, हरमेश चंंद कटारिया, सुखदेव सिंह, पवन कटारिया, अश्विनी शर्मा, रत्न चंद, मेहर चंद, बबलू ममरवाहा, ओम प्रकाश कटारिया, खुशी राम, अश्विनी भूंवला,मोहन राय यादव, मोनू और अन्य लोगों ने पार्षद कममलजीत कटारिया का इस संघर्ष में साथ देने की बात दोहराते हुए कहा कि अगर अब भी निगम प्रशासन की आंखें नहीं खुलती तो वे सभी चक्का जाम करके प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने जिलाधीश से मांग की कि वे खुद अपने स्तर पर उक्त कार्य को रुकवाए जाने की जांच करें और जल्द से जल्द गली का निर्णय करवाया जाए ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं केे अलावा अन्य लोगों को यहां से गुजरने में कोई दिक्कत न हो।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here