पंजाब में ‘खेल इंकलाब’ लाएंगी ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’: मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा राज्य की जवानी को नशों से हटाकर खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से करवाई जा रहीं ‘‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’’ को नौजवानी में नया जोश भरने वाला प्रयास करार देते हुए कहा कि इससे राज्य में ‘‘खेल इंकलाब’’ आयेगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से शुरू होकर करीब दो महीने चलने वाले इस खेल महाकुंभ में राज्य के 5 लाख से अधिक उभरते हुए खिलाड़ी भाग लेंगे। भगवंत मान सरकार ने विजेताओं के लिए 6 करोड़ रुपए के ईनाम रखे हैं और सभी विजेता खिलाड़ी राज्य की ग्रेडेशन नीति में कवर होंगे।  

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के अवसर पर आज मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जालंधर के गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम से इन खेलों का आग़ाज़ कर दिया गया है, जिससे सारा पंजाब खेल के रंग में रंग जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक ब्लॉक स्तरीय मुकाबले शुरू हो जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के विजेता 12 सितम्बर से 22 सितम्बर तक ज़िला स्तरीय मुकाबलो में भिड़ेंगे और इन मुकाबलों के विजेताओं 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में अपने जौहर दिखाएंगे।

 ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सोच है कि किसी समय खेल में पहले नंबर पर रहे पंजाब को फिर से खेल में अग्रणी राज्य बनाया जाये और अपने इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने यह महाकुंभ बनाया है। खेल एवं युवा सेवा विभाग ने इन खेलों के लिए सुचारू प्रबंध किये हैं ताकि राज्य में खेल प्रतिभा और कौशल की खोज की जा सके, खेल का स्तर और ऊँचा उठाया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को खेल के साथ जोडक़र सेहतमंद पंजाब की सृजना की जा सके। इस खेल महाकुंभ में ग्रेडेशन सूची वाली मान्यता प्राप्त 28 खेल में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-40 साल, 40-50 साल और 50 साल से अधिक कुल छह उम्र वर्ग में ब्लॉक स्तर से राज्य स्तर तक 5 लाख के करीब खिलाड़ी और पैरा-खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  

 उन्होंने बताया कि खेल मेले में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी    www.punjabkhedmela2022.in पोर्टल पर 11 से 30 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर वॉलीबॉल, एथलैटिक्स, फ़ुटबॉल, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), खो-खो और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। इसी तरह ज़िला स्तर पर ब्लॉक स्तरीय खेलों के अलावा हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, जूडो, रोलर स्केटिंग, गतका, किक बॉक्सिंग, हॉकी, नैटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पावर लिफ्टिंग, लॉन टैनिस, कुश्ती, तैराकी, मुक्केबाज़ी, टेबल टैनिस और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। राज्य स्तर पर ज़िला स्तरीय खेलों के अलावा तलवारबाजी, तीरअन्दाज़ी, निशानेबाजी, रोइंग, जिम्नास्टिक और शतरंज के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि 41-50 साल और 50 साल से अधिक उम्र वर्ग में केवल टेबल टैनिस, लॉन टैनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और एथलैटिक्स के मुकाबले होंगे और विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने और खिलाडिय़ों का बनता मान-सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान द्वारा पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 23 खिलाडिय़ों को 9.30 करोड़ रुपए के नकद ईनामों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब खेलों में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तरीय खेल ढांचा मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here